Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: वैदिक पंचांग अनुसार, आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि सुबह 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। वहीं उसके बाद सप्तमी तिथि शुरू हो जाएगी। साथ ही आज भद्रा, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, आडल योग, विडाल योग है। इसके साथ ही आज चंद्रमा रात को 1 बजकर 26 मिनट पर मकर राशि में संचरण कर गए हैं।
साथ ही आज उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 06 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। वहीं उसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा । साथ ही आज तुला राशि वालों की गोचर कुंडली से चंद्रमा का गोचर चतुर्थ भाव पर हो रहा है। इसलिए माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। चंद्रमा का गोचर संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में लाभ दे सकता है। आज मकर राशि वालों को चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहा है, जिससे आत्मविश्वास और आपकी परसैनिलिटी में आकर्षण बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी बातों को महत्व मिल सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल…
पुष्कर का ब्रह्मा मंदिर क्यों है दुनिया में खास, जानिए इतिहास, दर्शन का महत्व और कैसे पहुंचे
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
चंद्रमा का गोचर आपके कर्म भाव को एक्टिव कर रहा है। नौकरी और व्यापार में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर रहेंगे। परिवार में किसी बड़े सदस्य की सलाह लाभ दे सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
आज भाग्य का साथ मिल सकता है। चंद्रमा का गोचर धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ाएगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग बन सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
मकर राशि में चंद्रमा का संचरण आपको धन और निवेश के मामलों में सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। किसी पुराने काम को पूरा करने में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलने के योग हैं।
Also Read
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
चंद्रमा का गोचर आपकी राशि से सप्तम भाव में रहेगा, जिससे वैवाहिक और साझेदारी संबंधी मामलों में सुधार आ सकता है। व्यापार में नए अवसर मिल सकते हैं। रिश्तों में भावुकता से बचें और बातचीत में संयम रखें।
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
आज का दिन मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का है। चंद्रमा का प्रभाव कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढ़ा सकता है। विरोधियों पर विजय मिलने के संकेत हैं। खानपान का ध्यान रखें और तनाव से दूरी बनाए रखें।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 8, 2026बारिश से तेंदूपत्ता के बंडल भीगने से बंडलों में दीमक का प्रकोप
ChhattisgarhMay 8, 2026राज्य शासन से पहले छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के कर्मचारी-अधिकारियों को मिलेगा 60 प्रतिशत डीए
ChhattisgarhMay 8, 2026Raipur IPL Match 2026: विराट-रोहित की भिड़ंत के साथ ग्लैमर का तड़का, अंबानी फैमिली के आने की चर्चा तेज…
ChhattisgarhMay 8, 2026CG NEWS : छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में फंसी… एक मैसेज से खुला पूरा राज
