रायपुर। RCB vs MI Match: राजधानी रायपुर कल एक बार फिर क्रिकेट के चौकें छक्के लगने वाले हैं। नवा रायपुर में कल होने वाले आईपीएल मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। यह मैच नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मैच से पहले दोनों टीमें तैयारियों में जुट गई हैं।
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी मैच से पहले मैदान में जमकर पसीना बहा रहे हैं। टीम ने नेट सेशन के दौरान बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग पर फोकस करते हुए अभ्यास किया। वहीं आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी भी मैदान में उतरकर प्रैक्टिस करेंगे और मुकाबले के लिए अपनी रणनीति को अंतिम रूप देंगे।
बता दें कि, मैच को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां भी तेज कर दी गई हैं। बड़ी संख्या में दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और आयोजन समिति अलर्ट मोड पर है। क्रिकेट फैंस को कल एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 25, 2026शहीद किसी एक परिवार या समाज के नहीं, पूरे राष्ट्र की अमूल्य धरोहर होते हैं : सांसद बृजमोहन अग्रवाल
Big breakingJuly 25, 2026मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की अभिनव पहल
Big breakingJuly 25, 2026संवेदनशील मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार में दिव्यांगों को मिल रहा सम्मान और संबल
Big breakingJuly 25, 2026राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए प्रधान ने अपने पद से त्यागपत्र दिया-मुख्यमंत्री साय
