कोरबा। कोरबा दर्री मुख्यमार्ग स्थित बरपारा कोहड़िया क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे नर्सरी के भीतर युवक की रक्तरंजित लाश मिली। शव के आसपास और नर्सरी परिसर में कई जगह खून फैला होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है।
मृतक की पहचान बसंत पटेल निवासी सोनसरी, पामगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर किसी इंडस्ट्रीज में काम करता था। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना दिए जाने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। घटनास्थल की गंभीरता को देखते हुए एएसपी लखन पटले भी मौके पर पहुंचे। उनके साथ फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया, जिन्होंने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 26, 2026नवा रायपुर को मिली आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की नई सौगात
Big breakingJune 26, 2026हाइड्रोपोनिक्स तकनीक : खेती का नया और स्मार्ट विकल्प….
Big breakingJune 26, 2026छत्तीसगढ़ में अब बिना लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम वाली यात्री बसों पर होगी कार्रवाई….
Big breakingJune 26, 2026लोकतंत्र का गला घोंटने वाली कांग्रेस आज लोकतंत्र की बात कर रही है : केदार कश्यप
