रायपुर। भाजपा एवं एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हिमंता बिस्वा सरमा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। सीएम साय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आपके नेतृत्व में असम निरंतर विकास, सांस्कृतिक गौरव, शांति एवं जनकल्याण के नए आयाम स्थापित कर रहा है। विकसित असम के संकल्प को साकार करने की दिशा में आपका नेतृत्व और दूरदर्शी सोच असम के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान कर रही है।
जनसेवा, सांस्कृतिक गौरव और समावेशी विकास के आपके प्रयासों ने प्रदेश की प्रगति को निरंतर गति प्रदान की है और आगे भी असम को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। माँ कामाख्या से प्रार्थना है कि आपको जनसेवा के इस पथ पर निरंतर सफलतापूर्वक आगे बढऩे की शक्ति प्रदान करें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 10, 2026CG NEWS : डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, कल शाम 6 बजे तक का मौका
Big breakingAugust 10, 2026दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा, लोक संस्कृति ने बांधा समां
Big breakingAugust 10, 2026विशेष लेख: विष्णु सरकार ने बढ़ाया किसानों का मान, खेती-किसानी को मिला नया संबल
Big breakingAugust 10, 2026मुख्यमंत्री साय ने हाथ में तिरंगा थामकर किया भव्य तिरंगा यात्रा का नेतृत्व, कहा – 140 करोड़ भारतीयों को एक सूत्र में बांधता है तिरंगा
