कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस नेता सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगरपालिका भर्ती घोटाले में गिरफ्तार कर लिया है। करीब 10 घंटे तक चली लंबी पूछताछ के बाद ईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की। जांच एजेंसी का आरोप है कि सुजीत बोस ने साउथ दमदम म्यूनिसिपैलिटी में विभिन्न पदों पर भर्ती कराने के नाम पर करीब 150 उम्मीदवारों की अवैध सिफारिश की और इसके बदले मोटी रकम वसूली गई।
सोमवार सुबह बोस अपने बेटे समुद्र बोस के साथ कोलकाता के सॉल्ट लेक स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे थे, जहां दोनों से घंटों पूछताछ की गई। ईडी के मुताबिक जांच के दौरान कई फ्लैट्स, बैंक खातों में भारी कैश डिपॉजिट और संदिग्ध लेनदेन का पता चला है, जिन्हें कथित तौर पर नौकरी दिलाने के बदले हासिल किया गया था।
एजेंसी ने दावा किया कि इस पूरे नेटवर्क में कैश मैनेजमेंट का काम गौतम नाम का व्यक्ति संभालता था, जिसके यहां पहले हुई छापेमारी में करीब 3 करोड़ रुपये बरामद हुए थे। इस मामले में टीएमसी विधायक और पूर्व मंत्री रतिन घोष को भी समन भेजा गया था, लेकिन वह पूछताछ में शामिल नहीं हुए। ईडी सूत्रों के अनुसार, रतिन घोष को पहले भी कई बार नोटिस भेजे जा चुके हैं। अब ईडी मंगलवार को सुजीत बोस को विशेष अदालत में पेश करेगी, जहां एजेंसी रिमांड की मांग कर सकती है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhMay 14, 2026विराट कोहली के नाम रिकॉर्ड्स की बारिश: टी-20 में सबसे तेज 14 हजार रन पूरे, IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
ChhattisgarhMay 14, 2026दुर्ग में क्रिकेट खेलते युवक पर गिरी बिजली: मैदान से लौटते समय हादसा, रायपुर-बिलासपुर में भी आंधी और बारिश
ChhattisgarhMay 14, 2026छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें प्रभावित: 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल, 7 से 19 जून तक यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
ChhattisgarhMay 14, 2026पिछले सात महीनों से बंद पडा, पखांजूर सुभाष नगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र
