कबीरधाम। जिले में पेट्रोल एवं डीजल की उपलब्धता पूरी तरह सामान्य है तथा किसी भी पेट्रोल पंप में ड्राई आउट (सूखत) की स्थिति नहीं है। तेल कंपनियों द्वारा नियमित रूप से ईंधन की आपूर्ति की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है। जिले में वर्तमान में कुल 58 पेट्रोल, डीजल पंप संचालित हैं। इनमें भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 14, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 28, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के 14 तथा नायरा कंपनी के 02 पेट्रोल पंप शामिल हैं। तेल कंपनियों द्वारा पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में प्रति लीटर 3 रुपये की वृद्धि की गई है। इसके बावजूद जिले में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है और सभी पेट्रोल पंपों में पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल क्रय करें।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 2, 2026शाला प्रवेशोत्सव: शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने बच्चों संग बैठकर सिखाया पहाड़ा, स्मार्ट क्लास का किया लोकार्पण
Big breakingJuly 2, 2026स्वास्थ्य मंत्री ने महारानी अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
Big breakingJuly 2, 2026सेवा सेतु बना आम लोगों का सहाराः सन्नू हेमला को समय पर मिला आय प्रमाण-पत्र
Big breakingJuly 2, 2026मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से रवि कुमार की समस्या का त्वरित समाधान
