नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 155 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और गोवा में 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई ‘महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड’ से जुड़े कथित बैंक फ्रॉड मामले में की जा रही है। जांच एजेंसी ने AAP नेता दीपक सिंगला समेत कई संदिग्धों के घर और कारोबारी परिसरों को निशाने पर लिया है।
ईडी सूत्रों के मुताबिक छापेमारी दीपक सिंगला, महेश सिंगला, अमरीक गिल और अन्य संदिग्धों से जुड़े ठिकानों पर की जा रही है। जांच टीमों ने सुबह-सुबह सभी लोकेशनों पर पहुंचकर दस्तावेज, डिजिटल डेटा और वित्तीय रिकॉर्ड खंगालने शुरू कर दिए। एजेंसी यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किस तरह बैंकों से करोड़ों रुपये का लोन लेकर कथित हेराफेरी की गई।
जांच में पंजाब सरकार के गिरफ्तार मंत्री संजीव अरोड़ा के नाम की भी चर्चा सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि इस बैंक फ्रॉड केस के तार संजीव अरोड़ा और उनके करीबियों से जुड़े हो सकते हैं। इससे आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि महेश टिम्बर प्राइवेट लिमिटेड पर कई बैंकों से करीब 155 करोड़ रुपये का लोन लेने के बाद वित्तीय अनियमितता और धोखाधड़ी करने का आरोप है। बैंकों को भारी नुकसान पहुंचाने के आरोप में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है। अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग और फंड ट्रांजैक्शन की जांच कर रही है।
फिलहाल एजेंसी की कार्रवाई जारी है और आने वाले समय में इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं। राजनीतिक गलियारों में भी इस रेड को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 19, 2026मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ली समाज कल्याण विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Big breakingAugust 19, 2026रायपुर : परियोजना निर्माण एवं क्रियान्वयन समिति की बैठक सम्पन्न
Big breakingAugust 19, 2026नदी बचेगी तो जल बचेगा और जल बचेगा तो जीवन बचेगा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 19, 2026श्रमिक परिवारों को मिले शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ : श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन
