चुनाव में हार से भावुक हुए नरेश मीणा, हाथ का कलावा खोलते नजर आए, यूजर बोले- भगवान ने नहीं दिया साथ, वीडियो वायरल

जयपुर : अंता विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद जैन भाया ने भाजपा के मोरपाल सुमन को 15 हजार 612 वोटों से मात दी। कुल 20 राउंड की मतगणना के बाद भाया को 69 हजार 571 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार को 53 हजार 959 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा 53 हजार 800 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
इस दौरान उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वे अपने हाथ से कलावा खोलते नजर आ रहे हैं। ऐसे में लोग उन पर तंज कस रहे हैं कि शायद भगवान ने उनका साथ नहीं दिया।