20 नवम्बर को अंबिकापुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ,कमिश्नर और आईजी ने किया तैयारियों का निरीक्षण

अंबिकापुर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 नवंबर को सरगुजा जिला आगमन होगा । राष्ट्रपति के प्रवास की तैयारियों को लेकर आज सरगुजा संभागायुक्त नरेन्द्र दुग्गा एवं पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा ने स्थलों का निरीक्षण किय़ा। इस दौरान कलेक्टर विलास भोसकर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कमिश्नर एवं आईजी ने सर्वप्रथम अंबिकापुर के गांधी स्टेडियम में बनाए जा रहे हेलीपैड स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने सुरक्षा मानकों का निरीक्षण कर स्टेडियम से लगे भवनों का सर्वे कार्य कराए जाने के निर्देश दिए। यह दूसरी बार है जब सरगुजा की धरती पर किसी राष्ट्रपति का आगमन हो रहा है। इससे 73 वर्ष पूर्व देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद पंडोनगर में आए थे।