लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्थित तेजस हॉस्पिटल में 12वीं की एक छात्रा के साथ रेप का आरोप लगा है। पीड़िता मिर्गी की बीमारी से पीड़ित बताई जा रही है और इलाज के लिए 18 मई को अस्पताल में भर्ती हुई थी। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान ऑपरेशन थिएटर में डॉक्टर ने छात्रा को नशीला इंजेक्शन दिया और उसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
छात्रा का आरोप है कि बुधवार सुबह डॉ. विजय कुमार गिरी उसे ट्यूब डालने की बात कहकर ऑपरेशन थिएटर में ले गए। मेरी दीदी भी साथ में थी, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें बाहर कर दिया। पीड़िता के मुताबिक उसे कोई इंजेक्शन दिया गया, जिससे वो आधी बेहोशी की हालत में चली गई, जिसके बाद डॉक्टर ने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। होश में आने के बाद पीड़िता ने सारी बातें अपने परिजनों को बताई।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में आक्रोश फैल गया और अस्पताल परिसर में हंगामा मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आरोपी डॉक्टर विजय गिरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर FIR दर्ज कर ली गई है और मेडिकल जांच सहित अन्य कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना के बाद स्वास्थ्य व्यवस्था और निजी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 24, 2026सेना के सम्मान में राखी का धागा, नवा रायपुर के पोस्टकार्ड पर विद्यार्थियों ने लिखे भावपूर्ण संदेश
Big breakingAugust 24, 2026CG : 108 फीट उंचे शिवलिंग का क्रेन से हुआ अद्भुत महा अभिषेक, दर्शन को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
Big breakingAugust 24, 2026मुख्यमंत्री साय ने किया जशपुर: एक परिचय पुस्तक का विमोचन
Big breakingAugust 24, 2026प्यार के नाम पर धोखा : शादी का वादा कर होटल में दुष्कर्म, लाखों वसूले और कर ली दूसरी शादी, फिर जो हुआ…
