डोंगरगढ़ नवरात्रि: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे का बड़ा फैसला, 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज और स्पेशल ट्रेनें शुरू

Spread the love

बिलासपुर। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने कमर कस ली है। 19 से 27 मार्च तक डोंगरगढ़ स्टेशन पर 10 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को अस्थायी स्टॉपेज दिया गया है। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए 4 लोकल ट्रेनों के रूट में विस्तार और स्पेशल मेमू ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है।

रेलवे का मास्टर प्लान: ट्रेनों का विस्तार और स्टॉपेज

नवरात्रि मेले के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले दबाव को कम करने के लिए रेलवे ने निम्नलिखित व्यवस्थाएं की हैं। एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव यानि लंबी दूरी की 10 एक्सप्रेस गाड़ियां अब डोंगरगढ़ स्टेशन पर रुकेंगी। गोंदिया-दुर्ग मेमू अब रायपुर तक और रायपुर-डोंगरगढ़ मेमू अब गोंदिया तक चलेगी। डोंगरगढ़ और दुर्ग के बीच एक स्पेशल मेमू पैसेंजर ट्रेन (06886/06885) का परिचालन किया जाएगा।

प्रशासनिक तैयारी: पदयात्रियों के लिए ‘सेवा पंडाल’ और मेडिकल कैंप

कलेक्टर जितेंद्र यादव ने डोंगरगढ़ मेले की तैयारियों को लेकर सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है। चूंकि इस बार गर्मी का असर तेज है, इसलिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

स्वास्थ्य सुविधा पदयात्रियों के लिए रास्ते भर ओआरएस (ORS) घोल, जरूरी दवाइयां और पैरों के छालों के लिए मरहम-पट्टी की व्यवस्था रहेगी। सेवा शिविर अंजोरा से अछोली तक सेवा पंडाल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन, शुद्ध पेयजल और विश्राम की सुविधा मिलेगी।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *