कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां डीवीसीएम रैंक के माओवादी नेता मल्लेश ने कांकेर पुलिस और बीएसएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

मल्लेश AK-47 राइफल के साथ छोटेबेठिया थाना पहुंचा और विधिवत रूप से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने की इच्छा जताई।जानकारी के मुताबिक मल्लेश लंबे समय से नक्सल संगठन से जुड़ा हुआ था और दंडकारण्य क्षेत्र में सक्रिय था। आत्मसमर्पण के दौरान वह ग्रामीणों के साथ थाना पहुंचा, जिससे यह संकेत मिलता है कि स्थानीय स्तर पर भी उसे समझाइश दी गई थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शासन की पुनर्वास नीति और लगातार चल रहे सुरक्षा बलों के अभियान के कारण कई नक्सली मुख्यधारा में लौट रहे हैं।
कांकेर पुलिस और बीएसएफ अधिकारियों ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए कहा कि मल्लेश को शासन की नीति के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुनर्वास योजना का लाभ दिया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इस आत्मसमर्पण से क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।
गौरतलब है कि बीते कुछ समय से बस्तर संभाग में सुरक्षाबलों के दबाव और विकास कार्यों के चलते कई नक्सली संगठन छोड़कर आत्मसमर्पण कर चुके हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 13, 2026आत्महत्या : मंडप सजने वाला था, उधर दुल्हन ने फांसी लगाकर दे दी जान, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..!!
ChhattisgarhApril 13, 2026CG : 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, कलयुगी नाना ने नशे में मासूम को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ..!!
NATIONALApril 13, 2026CG – कृषि विकास अधिकारी गिरफ्तार, इस बड़े कारनामे की दिया अंजाम, जाने पूरा मामला…!!
NATIONALApril 13, 2026पंचतत्व में विलीन हुई सुरों की मल्लिका आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
