कवर्धा। होली के जश्न के बीच कबीरधाम जिले में तेज रफ्त्तार पिकअप ने बाइक सवार भाई-बहन को रौंद दिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 रायपुर-जबलपुर मार्ग पर बिरकोना के पास हुआ है। मृतक की पहचान अमर दीवान के रूप में हुई है, जो रायपुर में पढ़ाई करता था। बताया जा रहा है कि होली का त्योहार मनाने के लिए अमर अपनी बहन के साथ बाइक से रायपुर से अपने गांव बोड़तरा लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अमर दीवान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है।
होली के दिन हुई इस दर्दनाक घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 6, 2026Aaj Ka Panchang 06 March 2026: संकष्टी चतुर्थी पर नक्षत्रों का अद्भुत मेल, पढ़ें तिथि और शुभ मुहूर्त
NATIONALMarch 6, 2026Aaj Ka Rashifal : 6 मार्च का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
Big breakingMarch 5, 2026राज्यपाल रमेन डेका ने माँ महामाया का दर्शन कर छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली की कामना की…
Big breakingMarch 5, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन के निधन पर जताया शोक….
