आरंग। आरंग थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पारागांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां नेशनल हाईवे 53 पर महानदी पुल के नीचे 18 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मृतक की पहचान ग्राम पारागांव निवासी प्रेमलाल पाल पिता राजाराम पाल (उम्र 18 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस पहुंच गई है। मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं है।
आरंग थाना प्रभारी हरीश साहू ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मृतक अपनी शारीरिक समस्याओं से परेशान था, मौत से पहले उसने अपने भाई को व्हाट्सएप में अपनी परेशानी को बताया है।
बताया जा रहा है कि मृतक कल शाम को अपने दोस्त के साथ निकला था, निसदा मोड़ के पास मृतक प्रेमलाल पाल आइस्क्रीम खाने रुका था, और उसका दोस्त वहां से निकल गया था।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। लेकिन पुलिस हत्या के साथ-साथ आत्महत्या के भी एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 20, 2026प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री साय
Big breakingMarch 20, 2026Eid Kab Hai 2026 : ईद कब मनाई जाएगी, 20 मार्च या 21 मार्च? जानिए भारत में कब दिखेगा चांद
Big breakingMarch 20, 2026Breaking : छत्तीसगढ़ में दुर्ग, बलरामपुर के बाद अब यहां अफीम की खेती का भंडाफोड़, तरबूज-ककड़ी की आड़ में चल रहा था नशे का खेल
Big breakingMarch 20, 2026CG – महानदी पुल के नीचे मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
