
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने युवती को प्रेम के जाल में फंसाकर शादी का वादा किया था, लेकिन 25 जनवरी 2026 को जब युवती ने उसे घर बुलाकर शादी की बात कही तो उसने साफ इनकार कर दिया और मौके से भाग गया। इस धोखे से टूटकर युवती ने अपनी कलाई काट ली और कीटनाशक का सेवन कर लिया।
गंभीर हालत में परिजन उसे कसडोल होते हुए बलौदाबाजार के निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान 1 फरवरी को उसकी मौत हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर गिरौदपुरी चौकी में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना ने एक बार फिर प्रेम संबंधों में धोखे के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhApril 1, 2026भगवान महावीर का सत्य-अहिंसा संदेश हमारा पथ प्रदर्शक: सीएम साय
ChhattisgarhApril 1, 2026CHHATTISGARH : बिना चार्जशीट सजा? कोर्ट ने रोका
ChhattisgarhApril 1, 20261 April Rule Change: टोल कैश बंद, पेट्रोल-शराब महंगी, टैक्स सिस्टम में बड़ा बदलाव
ChhattisgarhApril 1, 2026बागेश्वर बाबा ने बुजुर्ग को 1 लाख की आर्थिक मदद दिलाई, कोरबा में लगाया दिव्य दरबार
