रायपुर। राजधानी रायपुर के पुरानीबस्ती थाना क्षेत्र स्थित भांठागांव के अवधपुरी इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नीट परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।
मृतक की पहचान रायगढ़ निवासी पुष्पेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो यहां किराए के मकान में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्र ने दो मंजिला इमारत से गले में जीआई तार बांधकर छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुरानीबस्ती थाना पुलिस टीम घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस हर संभावित पहलू की जांच कर रही है।
छात्र के इस कदम के पीछे की वजह क्या रही, इसे लेकर परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 8, 2026मामूली विवाद पर दो परिवारों में खूनी झड़प, पुलिस ने 5 को भेजा जेल
Big breakingApril 8, 2026भाजपा ने पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की छठी सूची
Big breakingApril 8, 2026ममता हुई शर्मसार— 11 माह के मासूम की मां ने ही ली जान, कुएं में फेंका शव
NATIONALApril 8, 2026पीएम मोदी 21 अप्रैल को पचपदरा में रिफाइनरी का करेंगे लोकार्पण
