रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के लोक निर्माण विभाग ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल करते हुए 17 सहायक अभियंता/अनुविभागीय अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। महानदी भवन, मंत्रालय नया रायपुर अटल नगर से 20 फरवरी 2026 को जारी आदेश क्रमांक ESTB-102(2)/42/2026 के तहत इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना पर भेजा गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावी रहेंगे।

विभाग द्वारा जारी सूची में विभिन्न जिलों और उपसंभागों में पदस्थ अधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार नए दायित्व सौंपे गए हैं। आदेश में उल्लेख है कि स्थानांतरण के लिए सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति प्राप्त की गई है। यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार जारी किया गया है, जिस पर उप सचिव के डिजिटल हस्ताक्षर दर्ज हैं।

Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhFebruary 22, 2026देश के कोने-कोने की सकारात्मक पहल को सामने लाता है ‘मन की बात’- मुख्यमंत्री साय
ChhattisgarhFebruary 22, 2026सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद
ChhattisgarhFebruary 22, 2026Electricity Theft Case: सर्विस वायर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, हाई कोर्ट ने सजा को सही ठहराया
Big breakingFebruary 22, 2026Gold Silver Latest Price: सर्राफा बाजार में फिर तूफान! सोने-चांदी की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए आज की कीमतें
