रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन राज्य में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर अति हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।
वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि 13 मार्च को बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर तेज हवा (40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा) चलने, गरज-चमक और वज्रपात की स्थिति बन सकती है, साथ ही कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश के आसार भी हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड से होते हुए बिहार और उत्तरी छत्तीसगढ़ तक समुद्र तल से करीब 0.9 किलोमीटर ऊपर एक द्रोणिका सक्रिय है, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।फिलहाल प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बने रहने की संभावना है और किसी तरह की विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। वहीं राजधानी रायपुर में आज हल्की धुंध रहने की संभावना है, जहां अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 12, 2026महतारी वंदन योजना की राशि से गीता मरावी ने खरीदी सिलाई मशीन, प्रतिमाह कमा रही 3 हजार
Big breakingMarch 12, 2026नवा रायपुर में परम्परा से पहचान तक आदि परब-2026 का भव्य आयोजन 13 से
ChhattisgarhMarch 12, 2026Agniveer Bharti 2026 : अग्निवीर भर्ती के लिए अच्छा मौका, अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Big breakingMarch 12, 2026CG : अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
