उड़ीसा से उत्तरप्रदेश तक सप्लाई की थी योजना, नया बस स्टैंड के पीछे पुलिस की घेराबंदी में दबोचे गए आरोपी
अंबिकापुर। अंबिकापुर में गांजा तस्करी के बड़े मामले का खुलासा करते हुए कोतवाली पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत करीब 4 लाख 28 हजार रुपये आंकी गई है।
इसके साथ ही 3090 रुपये नगद भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तरप्रदेश में बेचने की योजना बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर नया बस स्टैंड के पीछे घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में तस्करी की पुष्टि होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 6, 2026“कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज”
Big breakingApril 6, 2026राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
Big breakingApril 6, 2026BIG BREAKING : 22 साल बाद पलटा फैसला, अमित जोगी दोषी करार—जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद
Big breakingApril 6, 2026राज्यपाल रमेन डेका आज करेंगे एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्थानीय लोगों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा
