धर्मेंद्र पंचतत्‍व में व‍िलीन, गम का पहाड़ लेकर श्‍मशान से घर लौटा परिवार

Spread the love

मुंबई : दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। आज की सुबह उन्‍होंने जुहू स्‍थ‍ित अपने घर में ही अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, बीते दिनों 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्‍पताल से ड‍िस्‍चार्ज होने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार सुबह धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया। एक्‍टर का जाना हिंदी सिनेमा के युग का अंत है। दुख की इस घड़ी में पूरा देओल परिवार एकसाथ है। करोड़ों फैंस को झटका लगा है, जबकि पूरी इंडस्‍ट्री सदमे में है। अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थ‍ित पवन हंस श्‍मशान भूम‍ि में किया गया है, जहां अमिताभ बच्‍चन से लेकर आम‍िर खान तक नजर आए।

Author Profile

News Today India