रायपुर। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कटौती के क्रांतिकारी फैसले का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गर्मजोशी से स्वागत किया है। शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को केंद्र ने बड़ा कदम उठाते हुए डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त कर दिया है और पेट्रोल पर ₹10 प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है।
140 करोड़ भारतीयों को सीधी राहत
मुख्यमंत्री साय ने इस निर्णय को देश के 140 करोड़ नागरिकों के लिए ‘मोदी की गारंटी’ का एक और सशक्त प्रमाण बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह फैसला उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता का परिचायक है।
किसान, मध्यमवर्ग और परिवहन को मिलेगा बूस्ट
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस निर्णय का सीधा असर आम आदमी की जेब और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। डीजल सस्ता होने से खेती की लागत कम होगी और सिंचाई व परिवहन सुलभ होगा।
माल ढुलाई सस्ती होने से आवश्यक वस्तुओं के दामों में गिरावट आएगी। पेट्रोल की कीमतों में 10 की कमी से मध्यमवर्गीय परिवारों के मासिक बजट में बड़ी बचत होगी।
प्रधानमंत्री मोदी का जताया आभार
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “वैश्विक संकट और अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भी केंद्र सरकार ने आम जनमानस पर बोझ नहीं बढ़ने दिया। यह फैसला प्रधानमंत्री के ‘अंत्योदय’ के संकल्प को सिद्ध करता है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने संकेत दिए हैं कि केंद्र के इस फैसले के बाद राज्य में भी आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
NATIONALMarch 28, 2026Aaj ka Panchang 28 March 2026: नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, जानें राहुकाल का समय
ChhattisgarhMarch 28, 2026नक्सल मुक्त क्षेत्रों के लिए ‘मिशन 30 हजार’: परिवारों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य; मुख्य सचिव ने बनाई मेगा प्लानिंग
ChhattisgarhMarch 28, 2026डीजल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म, पेट्रोल 10 सस्ता; CM विष्णुदेव साय बोले- ‘ऐतिहासिक और संवेदनशील निर्णय’
ChhattisgarhMarch 28, 2026कॉलेज शिक्षकों को बड़ी राहत, छत्तीसगढ़ में 872 सहायक प्राध्यापकों की परिवीक्षा अवधि समाप्त; विभाग ने तेज की प्रक्रिया
