Gold Silver Latest Price: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय सर्राफा बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोने की कीमतों में हल्की गिरावट आई है, जबकि चांदी के दाम में फिर से तेजी दर्ज की गई है। 20 फरवरी 2026 को सोना 1.54 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ था और चांदी 2.45 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंच गई। आज भी सोने चांदी की कीमतों में हलचल देने को मिली है। अगर आप सोना चांदी खरीदने की सोच रहे है तो पहले कीमते जान लीजिए…
सोने चांदी के ताजा भाव
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार, 20 फरवरी को सोने की कीमतों में मामूली कमी आई। India Bullion and Jewellers Association (IBJA) के अनुसार, 24 कैरेट शुद्ध सोना ₹1,54,570 से घटकर ₹1,54,438 प्रति 10 ग्राम हो गया। यानी प्रति 10 ग्राम पर करीब ₹132 की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, सोने के दाम अभी भी अपने उच्च स्तर के करीब बने हुए हैं। आज यानी 22 फरवरी को आप 22 कैरेट गोल्ड खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि 22 कैरेट सोना आज ₹ 1,47,000 प्रति 10 ग्राम है। रविवार को 22 कैरेट गोल्ड ₹ 2,850 महंगा हुआ है। चांदी की कीमत की बात करें तो आज सिल्वर ₹2,90,000 प्रति किलोग्राम है। रविवार सुबह चांदी की कीमतों में ₹20,000 का इजाफा देखने को मिला।
इन शहरों में सोने चांदी की कीमतें
यूपी की राजधानी लखनऊ, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, वाराणसी, आगरा समेत अन्य शहरों में 22 फरवरी 2026 को सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत (Sona ka Bhav) ₹ 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। आज ये ₹2,990 महंगा हुआ है। सोने चांदी की ये कीमते अनुमानित है। वास्तविक बाजार मूल्य में भिन्नता हो सकती है। ये अनुमान सही और गलत दोनों साबित हो सकता है।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhFebruary 22, 2026सुरक्षाबलों के अभियान से माओवादियों की बड़ी साजिश नाकाम, प्रेशर कुकर व आईईडी बरामद
ChhattisgarhFebruary 22, 2026Electricity Theft Case: सर्विस वायर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी, हाई कोर्ट ने सजा को सही ठहराया
Big breakingFebruary 22, 2026Gold Silver Latest Price: सर्राफा बाजार में फिर तूफान! सोने-चांदी की कीमतों को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए आज की कीमतें
NATIONALFebruary 22, 2026PM Modi Visit Meerut: आज नमो भारत-मेरठ मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम मोदी, घंटों का सफर 50 मिनट में होगा पूरा
