कवर्धा। जिला मुख्यालय कवर्धा में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम पहल हुई है। कवर्धा–जबलपुर तथा कवर्धा–रायपुर मार्ग के बीच शहर क्षेत्र में बाईपास निर्माण और NH-30 के धवईपानी (चिल्पी) से सिमगा तक सेक्शन को 4 लेन में विकसित करने की स्वीकृति के संबंध में सकारात्मक संकेत मिले हैं।
इस विषय पर नितिन गडकरी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री, से मुलाकात के दौरान उन्होंने तत्काल आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए प्रस्ताव पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा
बैठक के दौरान गडकरी ने नवाचार की चर्चा करते हुए यह भी कहा कि वे बताएंगे कि पराली से एविएशन फ्यूल कैसे तैयार किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ किसानों को अतिरिक्त आय का अवसर मिल सके।
इस अवसर पर विजय शर्मा (डिप्टी सीएम) ने कहा कि बड़े और दूरदर्शी नेतृत्व से मिलकर नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से कवर्धा और आसपास के क्षेत्रों में यातायात सुगमता, व्यापारिक गतिविधियों और पर्यटन को नया आयाम मिलेगा। प्रस्ताव को अंतिम स्वीकृति मिलती है, तो यह परियोजना जिले के बुनियादी ढांचे के विकास में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 1, 2026CRIME NEWS : पत्नी ने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर की पति की हत्या, आरोपी महिला समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Big breakingMarch 1, 2026CG : मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका को जन्मदिन की दी शुभकामनाएँ
NATIONALMarch 1, 2026IND vs WI : भारत और वेस्टइंडीज के बीच करो या मरो की जंग, रनों की बारिश होगी या फिर गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानिए पिच रिपोर्ट
Big breakingMarch 1, 2026जेल से बाहर आएंगी सौम्या चौरसिया, हाई कोर्ट ने दी बेल; 3200 करोड़ के घोटाले में थीं आरोपी
