1 मार्च, रविवार से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर डिजिटल सुरक्षा और रसोई गैस की कीमतों तक कई क्षेत्रों में नए प्रावधान प्रभावी होंगे।रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव यह है कि अब जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सिर्फ Indian Railways के नए RailOne मोबाइल ऐप के जरिए ही संभव होगी। पहले जहां यात्री UTS on Mobile ऐप से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते थे, अब यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। रेलवे का कहना है कि इस कदम से टिकटिंग सिस्टम को और सुव्यवस्थित किया जाएगा।
वहीं साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू करेगी। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे। यदि यूजर फोन से सिम निकाल देता है, तो ये ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे और वाई-फाई या हॉटस्पॉट से भी संचालित नहीं होंगे।
इसके अलावा हर महीने की तरह इस बार भी 1 मार्च को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों की समीक्षा करेंगी। जरूरत के अनुसार इन ईंधनों के दामों में बढ़ोतरी या कटौती की जा सकती है, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ना तय है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingFebruary 28, 2026मुख्यमंत्री साय ने महिला कृषक बसंती को दी बधाई
Big breakingFebruary 28, 2026किसानों के सम्मान और समृद्धि के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Big breakingFebruary 28, 2026छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार राज्य की प्रगति और सशक्त होते आधारभूत ढांचे का प्रमाण : मुख्यमंत्री साय
Big breakingFebruary 28, 2026मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का बड़ा खुलासा, 46 लाख नगद समेत हथियार बरामद
