रायपुर। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी स्थित नालंदा परिसर लाइब्रेरी का अवलोकन किया और सराहना की। उन्होंने इस मॉडल से प्रभावित होकर मध्यप्रदेश के रीवा में भी इसी तर्ज पर लाइब्रेरी स्थापित करने की घोषणा की।
उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने लाइब्रेरी के फर्स्ट फ्लोर, सेकंड फ्लोर और टैरेस का अवलोकन करते हुए पुस्तक वितरण प्रणाली और अध्ययन व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कम शुल्क में विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयासों की प्रशंसा की और कहा कि नालंदा परिसर लाइब्रेरी के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एवं जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि ऐसी योजनाएं युवाओं को सही दिशा प्रदान करती हैं और उनकी ऊर्जा का समुचित उपयोग सुनिश्चित करती हैं। उन्होंने कहा कि नालंदा लाइब्रेरी में बड़ी संख्या में युवा अध्ययन कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित हो रहे हैं। ऐसे युवा देश और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नालंदा परिसर लाइब्रेरी की स्थापना की गई है, जहां 24×7 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी का निर्माण डीएमएफ फंड एवं अन्य सहयोग से किया गया है तथा वर्तमान में इसका संचालन शुल्क और दानदाताओं के सहयोग से किया जा रहा है। राज्य में राजधानी सहित कुल 42 ऐसी लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि लाइब्रेरी के संचालन के लिए एक समिति का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत सभी लाइब्रेरियों को एकीकृत किया गया है, जिससे संचालन में सुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि इस लाइब्रेरी से हर वर्ष यूपीएससी और सीजीपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन हो रहा है। साथ ही लाइब्रेरी में बीपीएल वर्ग के विद्यार्थियों से 200 रुपये प्रति माह तथा सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों से 500 रुपये प्रति माह शुल्क लिया जाता है।
इस अवसर पर हरिभूमि एवं INH न्यूज़ के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी, निगम आयुक्त विश्वदीप, एडीएम उमाशंकर बंदे, जिला रोजगार अधिकारी केदार पटेल सहित अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 18, 2026नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
ChhattisgarhMarch 18, 20261 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम
Big breakingMarch 18, 2026अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर तीखी झड़प,विपक्ष ने किया बहिगर्मन
Big breakingMarch 18, 2026नियद नेल्लानार से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने किया भाजपा प्रवेश
