रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। जहां एक युवक पर पेट्रोल छिड़ककर उसे जिंदा जला दिया गया। कई घंटों तक जीवन के लिए संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। मामला खरसिया चौकी इलाके की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चपले गांव निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, 16-17 फरवरी की रात वह मौहापाली से अपने घर लौट रहा था। सुनसान रास्ते पर दो युवकों ने उसे रोक लिया। पहले कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर उस पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी गई। अगली सुबह राहगीरों ने उसे गंभीर रूप से झुलसी हालत में देखा, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए। स्थिति गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन अधिक जलने के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिवार ने गांव के ही दो युवकों पर इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष जांच दल गठित किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 6, 2026एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं
ChhattisgarhApril 6, 2026अमित जोगी को आजीवन कारावास पर बोले सीएम साय, न्यायपालिका का यह फैसला सराहनीय
Big breakingApril 6, 2026“कहीं राहत तो कहीं अलर्ट! छत्तीसगढ़ में बदले मौसम ने लोगों को किया कन्फ्यूज”
Big breakingApril 6, 2026राज्यपाल रमेन डेका ने श्री जगन्नाथ मंदिर ट्रस्ट को सौंपी एम्बुलेंस की चाबी
