रायपुर। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के रायपुर दौरे के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब वे 12 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेंगे। इससे पहले उनके 9 अक्टूबर को रायपुर आने का कार्यक्रम निर्धारित था। दौरे के दौरान रेल मंत्री रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के 42वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे और जवानों की परेड व रिहर्सल का निरीक्षण करेंगे।
रेल मंत्री के दौरे को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आयोजन को लेकर प्रतिदिन परेड की रिहर्सल कराई जा रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने का काम जारी है। रेलवे अधिकारियों की टीम लगातार तैयारियों का जायजा ले रही है। रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर नए फुटओवर ब्रिज के लिए लिफ्ट लगाने का काम भी तेजी से चल रहा है। प्लेटफॉर्म की ओर क्रेन से काम किए जाने के कारण यात्रियों के आवागमन के लिए उपलब्ध जगह प्रभावित हुई है। ट्रेन के आने के समय भीड़ बढऩे पर यात्रियों को कुछ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
आयोजन स्थल के आसपास व्यवस्थाओं में बदलाव
रेल मंत्री के दौरे को लेकर खमतराई ब्रिज के दोनों ओर पर्दादारी की गई है। आसपास की गुमटियों और ठेलों को भी बंद कराया गया है।DRM कार्यालय से आयोजन स्थल तक साज-सज्जा और अन्य व्यवस्थाओं का काम चल रहा है। खमतराई ओवरब्रिज के दोनों ओर रंगीन पर्दे लगाने के लिए बांस-बल्लियां लगाई गई हैं। रेलवे इंस्टीट्यूट के बाजू से रेल मंत्री के मंच तक मैदान में सीसी रोड का काम पूरा हो चुका है। वहीं ग्राउंड के चारों ओर मुरम की सड़कें बनाने का काम भी जारी है। शहर में RPF बैंड की प्रस्तुतियां RPF स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए बल की बैंड पार्टी शहर के अलग-अलग स्थानों पर प्रस्तुतियां दे रही है। मंगलवार को भाठागांव बस स्टैंड में क्रक्कस्न बैंड ने लोकप्रिय और देशभक्ति गीतों की धुनें प्रस्तुत कीं। बैंड की प्रस्तुति सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग रुके और जवानों का उत्साहवर्धन किया। रेलवे प्रशासन द्वारा 12 अक्टूबर को होने वाले कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा, यातायात और आयोजन स्थल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

टिप्पणियाँ (0)