रायपुर। प्रदेश में एक बार फिर सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी की तैयारी है। जानकारी के अनुसार, सीमेंट कंपनियां सोमवार से प्रति बोरी करीब 50 रुपए तक दाम बढ़ाने की योजना बना रही हैं। वर्तमान में जहां सीमेंट की कीमतें 250 से 285 के बीच हैं, वहीं बढ़ोतरी के बाद इनके 300 के पार जाने की संभावना है।
हैरानी की बात यह है कि यह बढ़ोतरी ऐसे समय में की जा रही है, जब मानसून के दौरान निर्माण कार्यों की रफ्तार धीमी पड़ जाती है और बाजार में सीमेंट की मांग भी कम रहती है। इसके बावजूद कंपनियों द्वारा दाम बढ़ाने की तैयारी उपभोक्ताओं और निर्माण क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी सीमेंट की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध देखने को मिला था। जिसे लेकर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी कंपनियों के फैसले पर आपत्ति जताई थी और कीमतों पर नियंत्रण की मांग की थी। अब एक बार फिर संभावित मूल्य वृद्धि से आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ सकता है, खासकर उन लोगों पर जो निर्माण कार्य करा रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 5, 2026राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण
Big breakingApril 5, 2026बकाया बिल से छुटकारा: छत्तीसगढ़ सरकार की समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
ChhattisgarhApril 5, 2026फार्महाउस बना था आईपीएल सट्टे का कंट्रोल रूम, पुलिस की रेड में 7 आरोपी गिरफ्तार
ChhattisgarhApril 5, 2026भूकंप के झटकों से दहशत: रात में हिली जमीन, लोग घरों से बाहर निकले, CCTV में कैद हुआ मंजर
