भाजपा स्थापना दिवस पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कार्यालय में फहराया पार्टी ध्वज

Spread the love

रायपुर। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर अपने कार्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ-साथ समस्त देशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सांसद  अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी और आज यह विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुका है। उन्होंने स्मरण किया कि उस समय भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी को पार्टी का प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया था। मुंबई में आयोजित पहले अधिवेशन में अटल जी द्वारा दिया गया उद्घोष— “अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा”—आज प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्णतः साकार होता दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ‘अंत्योदय’ के संकल्प के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 1951 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के नेतृत्व में स्थापित जनसंघ के जिन उद्देश्यों को लेकर यात्रा प्रारंभ हुई थी, प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी के मार्गदर्शन में साकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रभु श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना हो या धारा 370 का उन्मूलन कर देश की एकता और अखंडता को सशक्त बनाना—ये सभी ऐतिहासिक निर्णय भाजपा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रमाण हैं। भाजपा सरकार गरीब, युवा, महिला, किसान और मजदूर—समाज के प्रत्येक वर्ग के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।

सांसद  अग्रवाल ने कहा कि आज आमजन का जीवन अधिक सरल, सुलभ और सुविधायुक्त हुआ है तथा भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान बना रहा है।

Author Profile

newstodayindia

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *