महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर होटलों में मांस- मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरुद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी
रायपुर – रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर नगर पालिक निगम रायपुर के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च 2026 को मांस – मटन का विक्रय पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश के परिपालन में रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस – मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।
चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च 2026 को नगर पालिक निगम रायपुर के जोन स्वास्थ्य अधिकारीगण, जोन स्वच्छता निरीक्षकगण मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का व्यवहारिक पालन सुनिश्चित करवाएंगे और इस हेतु अपने अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे।
रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर प्रतिबंध आदेश का व्यवहारिक पालन करवाने होटलों में उक्त पावन पर्व दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।

Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 18, 2026दर्दनाक हादसा…बाइक सवार पर पलटा कोयले से लदा ट्रका, मौके पर ही तीन लोगों की मौत
Big breakingMarch 18, 2026नालंदा लाइब्रेरी पहुंचे एमपी के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल, देखते ही कर दी रीवा में नालंदा की तर्ज पर लाइब्रेरी खोलने की घोषणा
BlogMarch 18, 2026CG : रामकृष्ण केयर अस्पताल में बड़ा हादसा, तीन लोगों की हुई मौत, जानें पूरा मामला
Big breakingMarch 18, 2026मध्यप्रदेश के डिप्टी CM राजेंद्र शुक्ला ने सीएम साय से की सौजन्य मुलाकात, रीवा-रायपुर हवाई सेवा शुरू होने पर जताई खुशी
