दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के केलाबाड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परिसर में इन दिनों दहशत का माहौल है। पिछले एक सप्ताह से स्कूल में तंत्र-मंत्र जैसी गतिविधियों के निशान मिल रहे हैं। क्लासरूम के बाहर और भीतर चुनरी, माला और बलि के अवशेष पाए गए हैं।
हाल ही में असामाजिक तत्वों ने स्कूल में जमकर तोड़फोड़ की। टेबल-कुर्सियां और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया। बिजली के बोर्ड, पंखे, लाइट और बोर की केबल तक क्षतिग्रस्त कर दी गई।इससे पहले पास के हाई स्कूल परिसर में कोयल की बलि दिए जाने की घटना भी सामने आई थी। लगातार हो रही इन घटनाओं और अब तक किसी ठोस पुलिस कार्रवाई के अभाव से छात्र और शिक्षक गहरे खौफ में हैं।
ग्रामीणों और स्कूल स्टाफ ने प्रशासन से स्कूल परिसर की सुरक्षा बढ़ाने, सीसीटीवी लगाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब देखना होगा कि पुलिस और शिक्षा विभाग कब तक इन असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकर बच्चों को सुरक्षित माहौल दे पाते हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingApril 7, 2026BREAKING : रायपुर में थाना प्रभारियों के तबादले, कई TI इधर से उधर, देखें आदेश
Big breakingApril 7, 2026Train Cancelled: रेल यात्रियों को एक बार फिर होगी परेशानी, रद्द रहेगी 10 मेमू पैसेंजर ट्रेन, देखें लिस्ट
Big breakingApril 7, 2026CG : ट्रैफिक से राहत की तैयारी—प्रदेश में 9 बायपास सड़कों के लिए 448 करोड़ मंजूर
Big breakingApril 7, 2026ब्रेकिंग : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, मेडिकल पीजी पाठ्यक्रम के लिए अध्यन अवकाश में की वृद्धि, इतने वर्ष बढ़ाई गई अवधि
