रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन है। आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही आज विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा। चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है। जिसके बाद गृह मंत्री विजय शर्मा इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री शर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल सवालों का जवाब देंगे। इस दौरान आयुष्मान योजना, सड़क सुरक्षा निधि और पुलिस भवन जैसे अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर ध्यानाकर्षण के दौरान फोर्टीफाइड चावल वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठेगा। जिस पर विधायक ओंकार साहू के सवाल का जवाब खाद्य मंत्री देंगे। साथ ही भारत सरकार से विशेष सहायता योजना में प्राप्त राशि की दुरुपयोग का भी मुद्दा गूंजेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल का जवाब देंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग संशोधन विधेयक और हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक को भी पास किया जाएगा। साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 20, 2026छत्तीसगढ़ में 6 दिवसीय फेम ट्रिप सफलतापूर्वक संपन्न, छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिली नई दिशा
Big breakingMarch 20, 2026हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर
Big breakingMarch 20, 2026खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : बस्तरवासियों को देखने मिलेंगे एथलेटिक्स के रोमांचक मुकाबले
Big breakingMarch 20, 2026राज्यपाल रमेन डेका से रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के अध्ययन दल ने की सौजन्य भेंट
