Aaj ka Rashifal 22 February 2026: ग्रहों की स्थिति- ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा मेष राशि के। अश्विनी नक्षत्र के चंद्रमा चल रहे हैं। मूल के चंद्रमा कहे जाते हैं। जो लोग 22 तारीख को सुबह 6 बजे के आस-पास या उसके बाद पैदा होंगे, वो उनका सत्ताईशा मूल नक्षत्र पड़ेगा और ये कोई बहुत खराब स्थिति नहीं होती है इसकी पूजा-पाठ कराने का विधान है। मूल शांति कराने का विधान है, वो कराना चाहिए। बाकी कुंडली अच्छी है। मेष लग्न का चंद्रमा अच्छा माना जाता है, थोड़ा सा एक्टिव ज्यादा होते हैं बच्चे, बाकी कोई परेशानी की बात नहीं है। गुरु मिथुन राशि में वक्री गति से चल रहे हैं, केतु सिंह राशि के, मंगल उच्च के होकर के मकर राशि में। बहुत जल्दी परिवर्तित होने वाले हैं और ये कुंभ राशि में जाने वाले हैं लेकिन 22 तारीख को ये मकर में हैं और कुंभ में सूर्य, बुध, शुक्र, राहु जो खराब स्थिति में चल रहे हैं। शनि मीन राशि के गोचर में हैं।
मेष राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सौम्यता बढ़ेगी। सकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा पर ध्यान दें। आय में उतार-चढ़ाव रहेगा, लेकिन लाभप्रद रहेंगे आप। आय के मार्ग पर ज़रूर ध्यान रखिएगा। व्यापार आपका ठीक है। स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, अज्ञात भय। थोड़ा सा ध्यान रखना पड़ेगा। बाकी व्यापार की स्थिति आपकी उतार-चढ़ाव वाली है। कोर्ट-कचहरी में अच्छी स्थिति नहीं है। राजनीतिक अभी अनिश्चितता बनी हुई है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। व्यावसायिक रिस्क लेने वाला समय नहीं है ये। स्वास्थ्य पर भी ध्यान दीजिए। प्रेम-संतान भी मध्यम है। तो एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा। नीली वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी सुधार हो गई। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ऊपर-नीचे थोड़ा समय रहेगा। रक्त विकार के संकेत हैं, थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। लाल वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
कर्क राशि- व्यापार में सुधार होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय होगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। वैवाहिक जीवन पहले से बेहतर है, प्रेम और मधुरता बना हुआ है। इन सारी अच्छी स्थिति के साथ-साथ आप पूरी तरीके से इन दिनों रिस्क पे हैं। पिता का साथ, पिता का स्वास्थ्य, राजनीतिक स्थिति, सरकारी स्थिति- ये सारी चीजें थोड़ी सी अभी खराब हैं, ध्यान दीजिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोज़गार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वयं का स्वास्थ्य और दांपत्य- ये दोनों प्रभावित हैं। बहुत ध्यान देकर आगे बढ़िएगा। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों विवादित हो सकता है। सूर्य को जल देना और काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कन्या राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकता है, किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। शत्रुओं की संख्या इन दिनों बहुतायत हो गई है, हालांकि दबदबा आपका कायम है। पैरों को बचाकर रखें, कुछ परेशानी हो सकती है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी का सान्निध्य मिलेगा। रोजी-रोज़गार में उन्नति करेंगे। उधर बच्चों की सेहत प्रभावित दिख रही है और मुलाकात प्रेमी-प्रेमिका की हो सकती है, लेकिन विवादास्पद हो सकती है। मन परेशान होने वाली चीजें भी होती रहेंगी पैरेलली, तो थोड़ा सा ध्यान रखने की जरूरत होगी। शनि देव को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सीने में विकार संभव है। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
धनु राशि- भावुकता पर काबू रखें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने में ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है, फिर भी भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। व्यापार भी सही है, लेकिन नाक-कान-गला की परेशानी होगी और व्यापारिक जगह पर, व्यापारिक स्थल पर कुछ नकारात्मक ऊर्जा की एंट्री दिख रही है, उस पर ध्यान रखिएगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मकर राशि- गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। अगर मुंह में आपके मुख में किसी भी तरीके की कोई परेशानी है, तो चिकित्सीय सलाह जरूर लें। इन दिनों निवेश आपके लिए वर्जित रहेगा, थोड़ा सा ध्यान रखिए। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह कलह भी संभव है। खट्टा-मीठा ऊपर-नीचे का समय है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी, मानसिक परेशानी, शारीरिक परेशानी इत्यादि बना हुआ है। लेकिन इसके साथ पराक्रमी भी बने हुए हैं। व्यापार के प्रसार का समय है। जो भी आपने डिजाइन किया है, उसको कार्य रूप दें, शुभ समय रहेगा व्यापार के लिए। बाकी स्थिति सामान्य से थोड़ा नीचे है, चिंताजनक है, लेकिन अकारण भी चिंता हो सकती है। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा, बहुत डरने की आवश्यकता नहीं है।
मीन राशि- धन का आवक बढ़ेगा, कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन लॉस भी निरंतरता में चल रही है। सरकारी तंत्र से पंगेबाजी ना करें, बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम के संकेत हैं। सर में कोई बड़ी परेशानी दिखती है, अगर कुछ भी ऐसा होता है तो चिकित्सीय सलाह जरूर लें। काली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।
Author Profile
Latest entries
NATIONALFebruary 22, 2026Aaj Ka Panchang 22 February 2026: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि, जानें नक्षत्र, योग, शुभ-अशुभ मुहूर्त
NATIONALFebruary 22, 2026Aaj Ka Rashifal 22 February 2026: आज किन राशियों को मिलेगा फायदा, किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें दैनिक राशिफल
Big breakingFebruary 21, 2026राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! एक साथ 83 पटवारियों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट..!!
Big breakingFebruary 21, 2026चंद्रखुरी में स्थापित होगी 51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम प्रतिमा, ग्वालियर से रवाना, रामवनगमन पथ को मिलेगी नई पहचान
