कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कोयले से लदे ट्रक और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिससे की इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद तीनों के शव सड़क में क्षत-विक्षत हालत में बिखर गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के अनुसार, कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में कोयले से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया और मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक सवारों पर पलट गया। जिसके नीचे दबने से तीन लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर लगी लोगों की भीड़ लग गई। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
बताया गया कि, सभी मृतक ग्राम पोटा पानी के निवासी थे जो की दीपका काम पर जाने के लिए निकले थे। घटना के बाद सड़क पर घंटों तक लंबा जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने यातायात संभालते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभाली। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingMarch 18, 2026नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी
ChhattisgarhMarch 18, 20261 अप्रैल से सभी बिजली दफ्तर में लागू होगा ई-ऑफिस सिस्टम
Big breakingMarch 18, 2026अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण को लेकर तीखी झड़प,विपक्ष ने किया बहिगर्मन
Big breakingMarch 18, 2026नियद नेल्लानार से प्रभावित होकर ग्रामीणों ने किया भाजपा प्रवेश
