रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है, जिससे मौसम सुहावना तो होगा लेकिन सतर्कता भी जरूरी रहेगी।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। खासकर मध्य और उत्तरी क्षेत्रों में अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के संकेत हैं। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है।
बीते 24 घंटों के मौसम पर नजर डालें तो प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई है। पेंड्रारोड में सबसे अधिक 10 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रही।
तापमान की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। वहीं दुर्ग में न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अपेक्षाकृत ठंडा रहा।
Author Profile
Latest entries
NATIONALApril 4, 2026हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली लोहे की रॉड, लोगों को आई निर्भया कांड की याद
Big breakingApril 4, 2026भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया पार
Big breakingApril 4, 2026‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल….
Big breakingApril 4, 2026मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों में पहुंच रही बस, सफर हुआ आसान…..
