इस्लामिक देशों के हैंडलर संभाल रहे कांग्रेस का सोशल मीडिया’, Assam Congress पर अब क्यों बरसे हिमंत बिस्वा सरमा?

गुवाहाटी। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने असम कांग्रेस को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों के हैंडलर असम कांग्रेस के पक्ष में 5,000 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट हैंडल कर रहे हैं।

सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का दावा है कि 2026 के विधानसभा चुनावों से पहले पहली बार असम की राजनीति में इतनी अधिक विदेशी भागीदारी होगी। 

इससे पहले भी कांग्रेस नेता पर लगाए थे संगीन आरोप

सीएम हिमंत ने इससे पहले कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर भी आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि गौरव गोगोई ने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के न्योते पर पाकिस्तान का दौरा किया था।

हिमंत ने आरोप लगाया था कि, “गौरव गोगोई आईएसआई के निमंत्रण पर पाकिस्तान गए थे। पहली बार मैं यह कह रहा हूं। हमारे पास इसके दस्तावेज हैं। वह पर्यटन के उद्देश्य से नहीं गए थे। वह निश्चित रूप से प्रशिक्षण लेने के लिए वहां गए थे। वह पाकिस्तान की इस्टैब्लिशमेंट के साथ मिलकर काम कर रहे थे। गृह विभाग कब निमंत्रण भेजता है? यह केवल प्रशिक्षण देने के लिए होता है।

Author Profile

News Today India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *