दुर्ग जिले के खुर्सीपार में रहने वाले एक गरीब परिवार के 2 साल के मासूम रुद्रांश को नई जिंदगी मिली है। जन्म से ही उसके दिल में छेद था और वह गंभीर हृदय रोग से पीड़ित था। दिल्ली में उसकी सफल ओपन हार्ट सर्जरी की गई वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इलाज से लेकर दिल्ली आने-जाने और ठहरने तक का पूरा खर्च उठाया। दरअसल, रुद्रांश का जन्म 1 मार्च 2024 को हुआ था। जन्म के कुछ समय बाद ही डॉक्टरों ने बताया कि उसके दिल में छेद है और खून का बहाव सही तरीके से नहीं हो रहा।
जांच में पता चला कि उसे टीजीए, वीएसडी और नसों के संकुचित होने जैसी गंभीर समस्याएं हैं। उसे सांस लेने और दूध पीने में भी परेशानी होती थी। आर्थिक तंगी बनी बड़ी समस्यारुद्रांश के माता-पिता सविता और जयरामदास मानिकपुरी आर्थिक रूप से कमजोर हैं। उनके लिए दिल्ली में इलाज कराना संभव नहीं था। उन्होंने कई लोगों से मदद मांगी, लेकिन कहीं से खास सहयोग नहीं मिला।
विधायक ने उठाया पूरा खर्च
आखिरकार परिवार ने वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन से संपर्क किया। बताया जाता है कि परिवार उनके क्षेत्र का निवासी भी नहीं है, फिर भी विधायक ने पूरी जिम्मेदारी ली। उन्होंने इलाज, दिल्ली आने-जाने, रहने और दवाइयों का पूरा खर्च उठाया। 2024 से चल रहा था इलाज
इलाज की प्रक्रिया दिसंबर 2024 से शुरू हुई। दिल्ली के एम्स दिल्ली में लगातार जांच, काउंसलिंग और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चला। इस दौरान लगभग 18 बार दिल्ली आना-जाना पड़ा। हर बार यात्रा, ठहरने और दवाओं का खर्च विधायक ने उठाया है।
2026 में हुई ओपन हार्ट सर्जरी
19 फरवरी 2026 को दिल्ली के अस्पताल में रुद्रांश की जटिल ओपन हार्ट सर्जरी की गई। ऑपरेशन के बाद वह तीन दिन तक वेंटिलेटर पर रहा। अभी वह आईसीयू में है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।
विधायक रिकेश सेन रोज फोन पर डॉक्टरों और परिवार से बच्चे की सेहत की जानकारी ले रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
ChhattisgarhAugust 30, 2026गंगरेल, रुद्री डेम, माडमसिल्ली और नरहरा में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब
Big breakingAugust 30, 2026CG CRIME : लिफ्ट लेने के लिए स्कूटी सवारों को रोकना पड़ा भारी, विवाद के बाद युवक को मारा चाकू, इलाज के दौरान मौत
Big breakingAugust 30, 2026CG में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता : नक्सली डंप बरामद, भारी मात्रा में विस्फोटक जब्त, नक्सली सदस्य भी गिरफ्तार
Big breakingAugust 30, 2026प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, शहरी क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन








