तेलीबांधा थाने के पुलिस अधिकारी समेत 3 जवान सस्पेंड

Spread the love

तेलीबांधा थाने के पुलिस अधिकारी समेत 3 जवान सस्पेंड

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में रूपये लेते वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। तीनों पुलिसकर्मियों का रिश्वत लेते सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था। एसएसपी ने इसे लापरवाही, अनुशासनहीनता और संदिग्ध आचरण मानते हुये यह कार्रवाई की है।

दरअसल, पिछले दिनों तेलीबांधा में पदस्थ एएसआई परमेश्वर चौधरी, आरक्षक शिकांत मिश्रा और विनय सिंह का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में तीनों चालानी कार्रवाई के दौरान रूपये लेते दिखाई दिये थे।

मामले में एसएसपी डाॅ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लिया और सहायक उप निरीक्षक परमेश्वर चौधरी, आरक्षक शिवकांत मिश्रा, आरक्षक विनय सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। तीनों को रक्षित केंद्र रायपुर संबंद्ध किया गया है। निलंबन के दौरान नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलता रहेगा।

Author Profile

News Today India