रायपुर।छत्तीसगढ़ शासन लोक निर्माण विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ के रजत जयंती महोत्सव के विशेष अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलो में महत्वपूर्ण सड़क निर्माण के कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति जारी की गई है। इसी कड़ी में रजत जयंती के विशेष मौके पर क्षेत्रीय लोगों का आवागमन सुगम कराने कांकेर जिले के दो सड़को के कार्य कराने के लिए 34 करोड़ 87 लाख 04 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं।
स्वीकृत कार्यों में कांकेर के चारामा कोरर से गिधाली-रतेडीह-कुर्रूटोला पहुँच मार्ग पुल-पुलिया सहित लम्बाई 6 किलोमीटर निर्माण कार्य के लिए 10 करोड़ 17 लाख 92 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। इसी तरह से अंतागढ़-बेड़मा मार्ग के मजबूतीकरण कार्य के लिए 24 करोड़ 69 लाख 12 हजार रुपये स्वीकृत किये गये है। क्षेत्र में इन महत्वपूर्ण सड़कों के कार्यों की स्वीकृति मिलने से लोगो का आवागमन और सुविधा जनक हो जाएगा। इन मार्गों के कार्य क्षेत्रीय लोगों के आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण है। इन कार्यों की स्वीकृति मिलने से सड़क निर्माण कार्य शीघ्र होने से लोगो को सुविधा होगी।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 23, 2026ब्रेकिंग : बांध में पलटी 9 लोगों से भरी नाव, 3 ग्रामीण ग्रामीण डूबे, मची चीख पुकार, रेस्क्यू जारी
NATIONALJune 23, 2026राष्ट्रपति आज प्रदान करेंगी 65 पद्म सम्मान, रोहित शर्मा, अलका याज्ञनिक और ममूटी समेत कई हस्तियां होंगी सम्मानित
Big breakingJune 23, 2026CG CABINET MEETING : साय कैबिनेट ने लिये कई अहम फैसले, पढ़िए मंत्रिपरिषद की बैठक के महत्वपूर्ण निर्णय…..
Big breakingJune 23, 2026CG Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की अहम बैठक आज…कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
