धमतरी। छत्तीसगढ़ में कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले से जुड़ी जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को धमतरी में बड़ी कार्रवाई की। ED की टीम ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के सिहावा रोड स्थित घर पर दबिश दी। सुबह करीब 7 बजे दो अलग-अलग वाहनों से पहुंची टीम में सुरक्षा बल समेत कुल आठ सदस्य शामिल हैं।
कार्रवाई के दौरान घर के बाहर सुरक्षा बल तैनात किया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। ED के अधिकारी घर के अंदर दस्तावेज, रिकॉर्ड और अन्य जरूरी कागजात खंगाल रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और कार्रवाई को लेकर एजेंसी की ओर से विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
तीन मामलों से जुड़ी जांच
बताया जा रहा है कि ED की यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ में सामने आए कथित शराब, कोल और कस्टम मिलिंग घोटालों से जुड़ी जांच का हिस्सा है। इन मामलों में जांच एजेंसियां लंबे समय से वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और कथित तौर पर जुड़े लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं। इससे पहले भी इन मामलों में कांग्रेस संगठन से जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।
करीब 3 साल से सार्वजनिक तौर पर नहीं आए
रामगोपाल अग्रवाल को लेकर बताया जाता है कि वह करीब तीन साल से सार्वजनिक रूप से सक्रिय नजर नहीं आए हैं। इस दौरान उनके देश और विदेश में होने को लेकर अलग-अलग चर्चाएं भी सामने आती रही हैं। जांच एजेंसियां उनकी लोकेशन के साथ ही उनसे जुड़े लोगों और कथित वित्तीय लेनदेन की भी पड़ताल कर रही हैं।
ED की टीम फिलहाल घर के भीतर दस्तावेजों की जांच कर रही है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच के दौरान एजेंसी को क्या-क्या जानकारी या दस्तावेज मिले हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 20, 2026उत्कृष्ट शिक्षा और रोजगार के नए अवसरों से संवर रहा छत्तीसगढ़ के बच्चों का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Big breakingAugust 20, 2026कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल के घर ED की रेड: शराब-कोल और कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच, 8 सदस्यीय टीम दस्तावेज खंगाल रही
Big breakingAugust 20, 2026कंगना का रामदेव पर पलटवार, कहा – ‘मेरी जवानी के सपने मत देखो’
Big breakingAugust 20, 2026जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल, 22 अफसर-कर्मचारियों के तबादले…
