कोरबा। नौतपा शुरू होने से पहले ही पड़ रही भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित करना शुरू कर दिया है। इंसानों के साथ पशु-पक्षियों पर भी इसका असर साफ दिखाई देने लगा है। नगर पंचायत पाली में बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हीट स्ट्रोक से हो गई है। पेड़ों पर डेरा जमाए चमगादड़ तेज गर्मी नहीं झेल पा रहे हैं और नीचे गिरकर दम तोड़ रहे हैं। एक पेड़ में तो उलटा लटके हुए अवस्था में ही कई चमगादड़ों की मौत हो गई। पाली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा और लोग घरों में दुबकने को मजबूर दिखे। नौतपा 25 मई से शुरू होना है, लेकिन उससे पहले ही मई माह की तपिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तेज धूप और उमस से लू का खतरा भी बढ़ गया है। नगर पंचायत पाली के नौकोनिया तालाब के आसपास स्थित पेड़ों में हजारों की संख्या में चमगादड़ों ने बसेरा बना रखा है। हर वर्ष फरवरी और मार्च में प्रवासी चमगादड़ यहां पहुंचते हैं और तालाब किनारे पेड़ों पर डेरा जमाते हैं। इस बार इनकी संख्या पहले की तुलना में अधिक बताई जा रही है। तालाब किनारे लगे वृक्षों पर चमगादड़ अंगूर के गुच्छों की तरह लटके दिखाई देते हैं। सुबह और शाम तालाब के ऊपर उनकी उड़ान लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त
Big breakingAugust 25, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….
Big breakingAugust 25, 2026गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Big breakingAugust 25, 2026Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें







