रायपुर। रायपुर में IPL मुकाबलों का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। मैचों के चलते शहर आने वाले क्रिकेट फैंस की संख्या तेजी से बढ़ रही है, जिसके कारण कई रूटों पर फ्लाइट टिकटों के दाम डेढ़ गुना तक पहुंच गए हैं। दिल्ली, मुंबई समेत देश के बड़े शहरों से रायपुर के लिए यात्रियों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। बढ़ती मांग का असर सीधे एयरफेयर पर पड़ा है और एयरलाइंस ने किरायों में भारी इजाफा कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इन दिनों रोजाना 8 हजार से ज्यादा यात्री पहुंच रहे हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ के चलते अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। वहीं जगदलपुर-रायपुर फ्लाइट में भी यात्रियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है।मैच देखने पहुंच रहे क्रिकेट प्रेमियों और पर्यटकों के कारण सीटों की डिमांड तेजी से बढ़ी है। दूसरे IPL मुकाबले से पहले हवाई किरायों में और उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रैवल एजेंसियों का कहना है कि आने वाले दिनों में टिकटों की उपलब्धता भी प्रभावित हो सकती है।
Author Profile
Latest entries
Big breakingJune 27, 2026छत्तीसगढ़ के 32 हजार से ज्यादा स्कूलों को 84.29 करोड़ की सौगात, विभाग ने जारी किए निर्देश
Big breakingJune 27, 2026CG Weather : छत्तीसगढ़ में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Big breakingJune 27, 2026CG – दोस्त ने ली दोस्त की जान : पहले खाना खिलाया, शराब पिलाई… फिर उतारा मौत के घाट
Big breakingJune 27, 2026नक्सलमुक्त बस्तर के चहुंमुखी विकास के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने समाज प्रमुखों से मांगा सहयोग
