रायपुर। नौतपा की शुरुआत कल यानी सोमवार से होने वाली है जो 2 जून तक चलेगा, इस दौरान हीट वेव चलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है और तापमान 45 से 46 डिग्री तक रहेगा। आज रविवार होने के कारण लोग सुबह तो अपने घरों से निकले लेकिन दोपहर में सड़के सूनी हो गई क्योंकि सूर्यदेव की तपिस से बचना लोगों के लिए मुश्किल हो रहा था और ऐसा लग रहा था मानो एक बार फिर शहर में लॉकडाउन लग गया हो।
सबसे व्यवस्तम शास्त्री चौक में जहां रोजाना हजारों की भीड़ देखी जाती थी लेकिन आज रविवार को भीषण गर्मी के तेवर के चलते सड़के सूनी हो गई है। शहर के प्रमुख बाजारों और चौक पर भी गिने चुने लोग खरीददारी करने पहुंचे थे और ऐसा लग रहा था मानों कोरोनाकाल के समय लगे लॉकडाउन जैसा हो। गर्मी का सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर दिख रहा है जो दिनभर खुले आसमान के नीचे काम करने को मजबूर हैं। दोपहर में सड़कों पर काम कर रहे मजदूर, रिक्शा चालक और डिलीवरी ब्वॉय लगातार धूप और गर्म हवाओं के बीच काम कर रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि दोपहर में सड़क और लोहे की सतह इतनी गर्म हो जाती है कि कुछ मिनट खड़ा रहना भी मुश्किल हो जाता है और कल से तो नौतपा भी शुरु हो रहा है, इस दौरान और अधिक गर्मी पड़ेगी।
नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर मेडिसीन डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा के मुताबिक भीषण गर्मी और लू का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। अस्पतालों की ओपीडी में हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, हीट एग्जॉशन, उल्टी-दस्त, लो बीपी, चक्कर और यूरिन इन्फेक्शन के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। बुजुर्गों में हार्ट और सांस संबंधी दिक्कतें भी बढ़ी हैं। इस दौरान स्ट्रेस हार्मोन कॉर्टिसोल का स्तर बढऩे से एंग्जायटी, घबराहट, बेचैनी, चिड़चिड़ापन और नींद की समस्या बढऩे लगती है। सिरदर्द, खुजली, मांसपेशियों में दर्द और चक्कर आना भी सामान्य लक्षण बन रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 25, 2026सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता: जंगल में मिला नक्सल डंप, भारी मात्रा में गोला-बारूद के साथ ऑटोमेटिक हथियार जब्त
Big breakingAugust 25, 2026नगरीय प्रशासन विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने ई-बस योजना, पीएम आवास और वेस्ट-टू-एनर्जी परियोजना की समीक्षा की….
Big breakingAugust 25, 2026गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो करोड़ रुपये के गांजे के साथ पांच अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Big breakingAugust 25, 2026Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर कब लगेगा ग्रहण ? क्या होगा सूतक काल और भद्रा का समय, जानें 10 बड़ी बातें








