रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मंत्रिमंडल की अहम बैठक बुलाई है। यह बैठक शाम 6 बजे मंत्रालय में आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और जनहित से जुड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है।
सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर में मुख्यमंत्री और मंत्री आम जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं। ऐसे में यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री द्वारा हाल के दिनों में की गई घोषणाओं और विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है।
प्रदेश में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए भी सरकार कुछ राहतकारी फैसले ले सकती है। बिजली, पानी, स्वास्थ्य और स्कूलों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की संभावना जताई जा रही है। प्रशासनिक स्तर पर गर्मी से निपटने के लिए अतिरिक्त इंतजामों को लेकर भी कैबिनेट में विचार हो सकता है।

Author Profile
Latest entries
Big breakingJuly 11, 2026डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से हो रही सशक्त – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ChhattisgarhJuly 11, 2026जल जीवन मिशन से बदली जशपुर के बिरहीपानी की तस्वीर, 129 घरों तक पहुंचा स्वच्छ पेयजल
Big breakingJuly 11, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से पामगढ़ क्षेत्र को बड़ी सौगात
Big breakingJuly 11, 2026किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर
