रायपुर। राजधानी रायपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कांस्टेबल की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। मृतक आरक्षक रमाकांत सिंह माना थाने में पदस्थ थे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।
जानिए पूरा मामला
दरअसल, माना थाने में पदस्थ आरक्षक रमाकांत सिंह अपने साथियों के साथ वीआईपी रोड स्थित पुजारी फार्म पहुंचे थे। इसी बीच उनकी लाश फार्म हाउस के स्विमिंग पूल में मिली। कांस्टेबल के साथ आये दोस्तों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर माना थाना पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक कांस्टेबल के परिजनों को दे दी है। घटना की सूचना मिलने के बाद कांस्टेबल के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस कांस्टेबल के दोस्तों से पूछताछ जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 15, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर उन्हें किया नमन
Big breakingAugust 15, 2026इंद्रावती भवन में आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश अवनीश शरण ने किया ध्वजारोहण
Big breakingAugust 15, 2026मंत्रालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह से मनाया गया
Big breakingAugust 15, 2026जनसम्पर्क संचालनालय में आयुक्त ने किया ध्वजारोहण
