राजनीति को अलविदा कहा लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने,बताई ये वज़ह….

Spread the love

बिहार : लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिहार चुनाव परिणाम के ठीक अगले दिन राजनीति छोड़ने का चौंकाने वाला ऐलान कर दिया. एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि वे राजनीति से संन्यास ले रही हैं और अपने परिवार से भी दूरी बना रही हैं. रोहिणी ने दावा किया कि यह कदम उन्होंने संजय यादव और रमीज के दबाव में उठाया है जबकि पूरा दोष वे स्वयं पर ले रही हैं. उनके बयान ने आरजेडी खेमे में हलचल मचा दी है. चुनावी हार के बीच परिवारिक विवाद सामने आने से पार्टी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं. रोहिणी आचार्य के इस बड़े फैसले के बाद राष्‍ट्रीय जनता दल (RJD) का बयान भी सामने आ गया है. कहा गया कि यह परिवार का आंतरिक मामला है.

Author Profile

News Today India