दिल्ली कार विस्फोट मामले में NIA का एक्शन, अल-फलाह यूनिवर्सिटी का छात्र बंगाल से गिरफ्तार

Spread the love

नई दिल्ली : राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ मिलकर इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट के सिलसिले में फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय के एक एमबीबीएस छात्र को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने पुष्टि, कि निसार आलम नामक आरोपी को एक संयुक्त अभियान के बाद पश्चिम बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर जिले के दालखोला से हिरासत में लिया गया।

सूत्रों के अनुसार, आलम और उसका परिवार पंजाब के लुधियाना में रह रहा था, हालाँकि उनका पैतृक घर दालखोला में ही है। बताया जा रहा है कि वह इस सप्ताह की शुरुआत में अपनी माँ और बहन के साथ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए लौटा था। मोबाइल टावर ट्रैकिंग डेटा के आधार पर, एनआईए अधिकारियों ने उसे दालखोला में ढूंढ निकाला और शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।हिरासत के बाद, आलम को प्रारंभिक पूछताछ के लिए इस्लामपुर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। कुछ घंटों की पूछताछ के बाद, उसे दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी ले जाया गया। एजेंसी उसे आगे की जाँच के लिए ट्रांजिट रिमांड पर दिल्ली लाने की तैयारी कर रही थी।

Author Profile

News Today India