रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नेईद-उल-जुहा (बकरीद) की छुट्टी की तारीख में बदलाव किया है। पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब 28 मई को रहेगा। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विभाग की पूर्व अधिसूचना क्रमांक GENS-1001/86/2025-GAD-5 06 नवंबर 2025 में वर्ष 2026 के लिए घोषित सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में बकरीद के लिए 27 मई का अवकाश निर्धारित था। अब राज्य शासन ने आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस निर्णय के बाद राज्य के सभी शासकीय कार्यालय, स्कूल-कॉलेज और अन्य सरकारी संस्थान 28 मई को बंद रहेंगे।

Author Profile
Latest entries
Big breakingMay 28, 2026थाने की बैरक में शराब पार्टी करना पड़ा भारी, SP अंकिता शर्मा ने दो प्रधान आरक्षकों को किया सस्पेंड
Big breakingMay 28, 2026CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, रायपुर समेत कई जिलों में हीटवेव अलर्ट
Big breakingMay 28, 2026नवा रायपुर में बनेंगे संयुक्त शासकीय भवन, रायपुर को मिलेगा नया जल शोधन संयंत्र और दौड़ेंगी ई-बसें
Big breakingMay 28, 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कड़े निर्देशों के अनुपालन में अवैध खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही
