रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में 12 मई मंगलवार को शाम 06 बजे भाजपा कोर कमेटी की बैठक आहूत की गई है एवं शाम 07:30 बजे भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी, वहीं 13 मई बुधवार को सुबह 10 बजे प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का मार्गदर्शन होगा।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि बैठक में आगामी कार्य योजना को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन होगा साथ ही भाजपा संगठन द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा भी की जाएगी। आगामी कार्य योजना को लेकर कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे।
Author Profile
Latest entries
Big breakingAugust 9, 2026CM साय की पहल से खिलाड़ियों को मिले नए पंख, खेल बजट ₹304 करोड़; आधुनिक सुविधाओं से तैयार हो रहा नया स्पोर्ट्स हब
Big breakingAugust 9, 2026राजधानी में मर्डर, पाइप के अंदर छिपाया गया था युवक की लाश,3 दिन से था लापता
Big breakingAugust 9, 2026राष्ट्रीय बागवानी मिशन से मिला 14.20 लाख रुपए का अनुदान, एकीकृत कृषि प्रणाली बनी समृद्धि का आधार
NATIONALAugust 9, 2026आग बुझाने निकला जंगल में फायरफाइटिंग हेलीकॉप्टर क्रैश, 2 लोग लापता
