रायपुर। छत्तीसगढ़ में रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक स्टील प्लांट में मंगलवार सुबह ब्लास्ट के कारण भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील लिमीटेड प्लांट में आग लगी है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि काले धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहे हैं। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया।
स्थानीय लोगों की सूचना के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल मौके पर पहुंच गई है। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य जारी है। फिलहाल आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। साथ ही अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मंदिर हसौद थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि प्लांट के भीतर टर्बाइन लीकेज होने से आग लगी थी। राहत की बात रही कि घटना में जनहानि नहीं हुई। फायर ब्रिगेड की मदद से 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।
Author Profile
Latest entries
entertainmentJuly 18, 2026AAMIR KHAN THREAT : अब आमिर निशाने पर!
Big breakingJuly 18, 2026छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस 2026 की तैयारियां शुरू, राज्य शासन ने जारी किए स्वतंत्रता दिवस आयोजन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश….
Big breakingJuly 18, 2026बिलासपुर-जांजगीर में बाढ़ पर CM साय सख्त, राहत-बचाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
Big breakingJuly 18, 2026CG : पीएम सूर्य घर योजना का कमाल, ठेनही बना धमतरी का पहला सामूहिक सोलर गांव
